केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री समेत राज्य सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। अपने दौरे के दौरान वे राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के होटल मेफेयर में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई है, जिसमें नक्सलवाद, सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236463
Total views : 8283923