UP में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, गो संरक्षण और संवर्धन पर आधारित है मूवी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गोवंश संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। यह फिल्म 6 फरवरी (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सरकार के इस कदम से गायों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को लेकर हमेशा गंभीर रहे हैं। फिल्म ‘गोदान’ के माध्यम से समाज में गायों की सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचेगा। टैक्स फ्री होने के बाद यह फिल्म अब आम लोगों के लिए कम कीमत पर सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी।

जानकारी के अनुसार, फिल्म ‘गोदान’ का निर्माण करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसकी शूटिंग उत्तराखंड की वादियों के अलावा नोएडा, मथुरा और मुंबई जैसी प्रमुख लोकेशनों पर की गई है। फिल्म को अधिक प्रभावशाली और यथार्थवादी बनाने के लिए इसमें कई सच्ची घटनाओं को भी शामिल किया गया है।

सरकार और फिल्म निर्माताओं को उम्मीद है कि ‘गोदान’ न सिर्फ मनोरंजन करेगी, बल्कि गोवंश संरक्षण के प्रति लोगों की सोच को भी सकारात्मक दिशा देगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment