राजधानी रायपुर के थाना खमतराई क्षेत्र में स्थित एक ऑयल फैक्ट्री में दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसका काला धुआं कई किलोमीटर दूर से साफ दिखाई देने लगा।
यह फैक्ट्री उरकुरा रेलवे स्टेशन से पहले स्थित है, जहां आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8181090
Total views : 8212779