जगदलपुर आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/जगदलपुर: देश की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। राष्ट्रपति यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम के शुभारंभ के लिए पहुंची हैं।

मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मू का राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।

इसके अलावा सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर संभागायुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे बस्तर अंचल में उत्साह का माहौल है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment