बलौदाबाजार में मानवता शर्मसार, 64 वर्षीय वृद्धा से गैंगरेप का आरोप, दो आरोपी हिरासत में

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलौदाबाजार: जिले से मानवता को झकझोर देने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां 64 वर्षीय अस्वस्थ वृद्धा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने का आरोप लगा है। इस अमानवीय घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में आक्रोश और सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चलने-फिरने में असमर्थ वृद्धा के साथ घिनौना कृत्य किए जाने का आरोप दो लोगों पर है। आरोपियों की पहचान महिला के मकान मालिक मोहन दास पंजवानी और एक अन्य आरोपी श्याम यादव, निवासी नयापारा, आज़ाद चौक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता उसी परिसर में रहती थी, जहां दोनों आरोपी भी निवासरत थे।

यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी की बताई जा रही है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment