अगर नाश्ते में ये चीजें खा रहे हैं तो रहें सावधान, बढ़ सकता है Cholesterol Level

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Lifestyles : नाश्ते को दिन का सबसे अहम भोजन माना जाता है। पूरे दिन एनर्जेटिक रहने और शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के लिए हेल्दी नाश्ता बेहद जरूरी है। डॉक्टरों की मानें तो नाश्ते को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसे स्नैक्स और फूड आइटम्स चुन लेते हैं, जो आसानी से बन जाते हैं लेकिन लंबे समय में दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे कई नाश्ते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाकर हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं।

कॉर्नफ्लेक्स और बेकरी आइटम्स से बढ़ता है खतरा
सुबह की जल्दबाजी में बहुत से लोग कॉर्नफ्लेक्स का सेवन करते हैं। हालांकि यह आसान विकल्प लगता है, लेकिन इसमें रिफाइंड शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इससे ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर घट सकता है। वहीं, डोनट्स, क्रोइसैन और मफिन जैसे बेकरी प्रोडक्ट्स भी नाश्ते में आम हैं। ये स्वाद में अच्छे जरूर होते हैं, लेकिन इनमें मैदा और ट्रांस फैट भरपूर मात्रा में होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करता है।

पूरी, ब्रेड और फुल-फैट डेयरी भी नुकसानदायक
बहुत से लोग सुबह नाश्ते में पूरी खाना पसंद करते हैं। पूरी में सैचुरेटेड फैट और सोडियम ज्यादा होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। इसी तरह, फुल-फैट दूध, पनीर या क्रीम वाली कॉफी भी दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं मानी जाती। नाश्ते में इस्तेमाल होने वाली ब्रेड भी रिफाइंड आटे से बनी होती है, जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल दोनों को बढ़ा सकती है। इसमें पोषक तत्व कम और कैलोरी ज्यादा होती है।

प्री-पैक्ड ब्रेकफास्ट बार से बचें
आजकल प्री-पैक्ड ब्रेकफास्ट बार का चलन बढ़ गया है। ये दिखने में हेल्दी लगते हैं, लेकिन इनमें चीनी, अनहेल्दी फैट और आर्टिफिशियल इंग्रेडिएंट्स की मात्रा ज्यादा होती है। लगातार इनका सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकता है और दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

डॉक्टरों की सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह के समय तले-भुने और ज्यादा तेल वाले स्नैक्स से बचना चाहिए। नाश्ता ऐसा होना चाहिए, जो शरीर को जरूरी एनर्जी देने के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ रखे। हेल्दी नाश्ते की आदत अपनाकर न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment