24 घंटे में हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


मुंगेली। जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में हुई हत्या के मामले में मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर प्रकरण का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में जरहागांव थाना पुलिस द्वारा विवेचना की गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 02 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे ग्राम फरहदा के खरवोरवा तालाब के पास मृतक कोमल साहू (19) के साथ आरोपियों ने विवाद किया। बहन से बातचीत करने की शंका को लेकर पुराने विवाद की रंजिश में जयपाल उर्फ कल्लू साहू ने मारपीट की, जबकि हितेश उर्फ हरिओम कश्यप ने बटनदार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल मुंगेली में कोमल साहू की मौत हो गई।


घटना की सूचना पर थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 19/26 धारा 103(1), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू, खून लगे कपड़े एवं मोबाइल फोन जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपियों
1. हितेश उर्फ हरिओम कश्यप (18 वर्ष 10 माह), निवासी बजरंगपारा, जरहागांव
2. जयपाल उर्फ कल्लू साहू (20 वर्ष), निवासी ग्राम फरहदा
को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 भी जोड़ी। दोनों आरोपियों को 04 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी सहित जरहागांव थाना स्टाफ एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *