इंफाल: मणिपुर की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मणिपुर लेजिस्लेचर पार्टी के नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। राज्यपाल अजय भल्ला ने इंफाल स्थित लोकभवन में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। युमनाम खेमचंद सिंह के मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ ही मणिपुर में नई सरकार का औपचारिक गठन हो गया है।
लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता और आंतरिक मतभेदों से जूझ रहे मणिपुर में इस नेतृत्व परिवर्तन को अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने राज्य में राजनीतिक स्थिरता लाने और विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी युमनाम खेमचंद सिंह को सौंपी है।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता शांति, कानून-व्यवस्था और विकास को मजबूत करना होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सभी समुदायों को साथ लेकर चलेगी और राज्य में भाईचारे का माहौल कायम करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके विश्वास पर वे खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8223670
Total views : 8267605