नायब तहसीलदार और पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जांजगीर: जिले के पामगढ़ तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने नायब तहसीलदार और एक पटवारी को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने चोरभट्ठी गांव के धान खरीदी प्रभारी से एक कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

ट्रैप के दौरान पामगढ़ तहसील कार्यालय में ही नायब तहसीलदार और पटवारी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए पकड़ लिया गया। ACB टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर दोनों को हिरासत में ले लिया।

ACB अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से न सिर्फ तहसील कार्यालय बल्कि पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment