शॉपिंग पर ले जाने से मना करना पड़ा भारी, नई नवेली दुल्हन ने फांसी लगाकर दी जान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शॉपिंग पर ले जाने से मना करने पर एक 20 वर्षीय नई शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार को विजय नगर थाना क्षेत्र के कल्प कामधेनु नगर की है।

मृतका की पहचान मोनिका चौहान के रूप में हुई है, जो अपने पति रितेश पटेल के साथ किराए के मकान में रहती थी। मोनिका घर पर सिलाई का काम करती थी, जबकि उसका पति रैपिडो बाइक राइडर के रूप में काम करता था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोनिका ने अपने पति से सिलाई के काम के लिए कपड़ा खरीदने के उद्देश्य से शॉपिंग पर साथ ले जाने की बात कही थी। किसी कारणवश पति उसे ले जाने में असमर्थ रहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद पति काम पर चला गया।

जब रितेश घर वापस लौटा तो उसने मोनिका को घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। आनन-फानन में वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *