बर्ड फ्लू से 150 से अधिक कौवों की मौत, जिला प्रशासन अलर्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पटना/भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। नौगछिया अनुमंडल क्षेत्र में 150 से अधिक कौवों की मौत की पुष्टि हुई है। जांच में सामने आया है कि इन पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू वायरस के कारण हुई, जिसके बाद जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी की सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने इलाके में सैकड़ों कौवों और कुछ अन्य पक्षियों को मरा हुआ देखा। इस घटना से घबराए लोगों ने तुरंत प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मरे हुए पक्षियों को सुरक्षित तरीके से हटाया।

वन एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने मृत पक्षियों के सीरम सैंपल एकत्र कर जांच के लिए पटना और भोपाल की हाई-लेवल लैब में भेजे थे। लैब रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

भागलपुर जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही आसपास के इलाकों में स्थित चिकन फार्मों से भी सैंपल लिए जा रहे हैं। बर्ड फ्लू की निगरानी और मॉनिटरिंग को और सख्त कर दिया गया है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन पूरी सतर्कता बरतें। बीमार या मृत पक्षियों को छूने से बचें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की तुरंत प्रशासन को जानकारी दें। बर्ड फ्लू को लेकर सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *