सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद, प्रेशर कुकर IED किया नष्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नारायणपुर: घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और 53वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का एक विशाल डंप बरामद किया है। इस दौरान आईटीबीपी की बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम ने सर्च के दौरान मिले प्रेशर कुकर आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।

जानकारी के अनुसार, यह संयुक्त सर्च ऑपरेशन ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच घने और दुर्गम जंगलों में चलाया गया। यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों की गतिविधियों और मूवमेंट के लिए जाना जाता रहा है। सुरक्षाबलों को पहले से इस इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी और उनके ठहरने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर ऑपरेशन की रणनीति बनाई गई थी।

सर्चिंग के दौरान जंगल के भीतर जमीन में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद हुआ। इस डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान मिला है। बरामद सामग्री में बड़ी संख्या में डेटोनेटर, ड्रम, राशन सामग्री, बर्तन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नक्सली इस डंप का इस्तेमाल लंबे समय तक जंगल में ठहरने और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत कर रहे थे। सर्च के दौरान मिला प्रेशर कुकर आईईडी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाया गया था, जिसे बीडीएस टीम ने अत्यंत सावधानी के साथ मौके पर ही नष्ट कर दिया।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है और उनके लॉजिस्टिक नेटवर्क को गहरा झटका लगा है। बरामद सामग्री की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि नक्सलियों के मूवमेंट, सप्लाई रूट और नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाई जा सकें।

फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने स्पष्ट किया है कि नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *