एक्टर राम चरण के घर जुड़वा बच्चों का जन्म, बेटे और बेटी के आगमन से परिवार में खुशियों की लहर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हैदराबाद: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी के घर खुशियों ने दोहरी दस्तक दी है। उपासना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। मां और दोनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।

इस खुशखबरी की आधिकारिक पुष्टि राम चरण के पिता और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बेहद खुशी और कृतज्ञता के साथ हम साझा कर रहे हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चों—एक बेटा और एक बेटी—का आशीर्वाद मिला है। मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। दादा-दादी के रूप में यह हमारे लिए आनंद और दैवीय आशीर्वाद का क्षण है।”

डिलीवरी से पहले राम चरण को अस्पताल के बाहर देखा गया था, जहां वे पूरे समय पत्नी के साथ मौजूद रहे। उपासना ने अक्टूबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद से फैंस इस शुभ घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

गौरतलब है कि राम चरण और उपासना पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम क्लिन कारा कोनिडेला है। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। उपासना कामिनेनी अपोलो चैरिटीज की वाइस प्रेसिडेंट और ‘बी पॉजिटिव’ मैगज़ीन की चीफ एडिटर हैं। वे देश के पहले कॉर्पोरेट अस्पताल अपोलो हॉस्पिटल के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रताप सी. रेड्डी की पोती भी हैं।

जुड़वा बच्चों के जन्म की खबर के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की ओर से राम चरण और उपासना को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *