व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था सेक्स रैकेट, 3 युवतियां और दलाल गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कबीरधाम: जिले में व्हाट्सएप के माध्यम से संचालित किए जा रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने एक घर में दबिश देकर तीन युवतियों और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी दलाल ग्राहकों की मांग के अनुसार युवतियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराता था और पूरे नेटवर्क को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए संचालित कर रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दलाल व्हाट्सएप पर युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदे तय करता था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। गिरफ्तार दलाल की पहचान गोलू लहरे (35 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 17, मिनीमाता चौक, कवर्धा के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था, सामाजिक मर्यादा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जनवरी 2026 की रात घुघरी रोड स्थित अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिलने पर साइबर थाना और थाना कवर्धा (कोतवाली) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

रात में की गई कॉम्बिंग गश्त और दबिश के दौरान महिला अधिकारियों एवं महिला आरक्षकों की विशेष टीम को शामिल किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से एक दलाल और तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया, जो संदिग्ध रूप से देह व्यापार की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। पुलिस के अनुसार इन गतिविधियों से क्षेत्र की सामाजिक शांति और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment