CM साय ने नारायणपुर के शांत सरोवर में किया नौका विहार, पर्यटन और खेल प्रतिभाओं को बताया बस्तर की पहचान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नारायणपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर जिले के समीप स्थित शांत सरोवर में नौका विहार कर क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि नारायणपुर सहित पूरे बस्तर अंचल में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। प्रकृति के निकट रहकर शांति और सुकून का अनुभव करना सदैव प्रेरणादायक होता है। बस्तर के सुंदर जलस्रोत और प्राकृतिक स्थल न केवल जीवनशैली को समृद्ध करते हैं, बल्कि पर्यटन विकास की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसके पश्चात नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। आश्रम के शांत और संस्कारमय वातावरण में बच्चों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके सपनों, पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो जीवन को दिशा, आत्मविश्वास और नई पहचान देती है। शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है।

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, बड़े सपने देखने और समाज तथा प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

शांत सरोवर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीरंदाज खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं तीरंदाजी में हाथ आजमाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अंचल में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार तीरंदाजी सहित अन्य खेलों के प्रशिक्षण एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *