बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स टूटा, निफ्टी भी फिसला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली:केंद्रीय बजट से ठीक दो दिन पहले शेयर बाजार में आज 30 जनवरी को गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 365 अंक टूटकर 82,200 के आसपास ट्रेड करता नजर आया, जबकि निफ्टी में भी लगभग 126 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 25,293 के स्तर पर आ गया।

बाजार में मेटल और आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया। वहीं FMCG शेयरों में हल्की खरीदारी से कुछ सहारा मिला, लेकिन कुल मिलाकर बाजार लाल निशान में बना रहा।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का रुख
एशियाई बाजारों में आज मजबूती देखने को मिली।

  • जापान का निक्केई 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.23 फीसदी चढ़ा हुआ है।

वहीं अमेरिकी बाजारों में बीते कारोबारी सत्र के दौरान मिला-जुला रुख रहा।

  • डाउ जोंस 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

  • नैस्डैक 0.72 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ।

निवेशकों की गतिविधि
29 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 394 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,638 करोड़ रुपये का निवेश किया।

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में FIIs ने 34,350 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे, जबकि उसी दौरान DIIs ने 79,620 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर बाजार को सहारा दिया।

पिछले सत्र में रही थी तेजी
गौरतलब है कि गुरुवार को बाजार में तेजी देखने को मिली थी।

  • सेंसेक्स 221 अंक चढ़कर 82,566 पर बंद हुआ था।

  • निफ्टी भी 73 अंक की बढ़त के साथ 25,416 पर बंद हुआ था।

हालांकि, आज की ट्रेडिंग में ऑटो, फार्मा और आईटी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। बजट से पहले निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाते नजर आ रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *