ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: मुख्य सचिव विकास शील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित ई-ऑफिस सम्मान समारोह में ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य शासन के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस को अनिवार्य रूप से अपनाने और बायोमेट्रिक उपस्थिति तय समय में दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करना स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने मंत्रालय सहित राज्य शासन के सभी कार्यालयों में फाइल संचालन केवल ई-ऑफिस के माध्यम से करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सभी विभागों में नियमित रूप से सम्मानित किया जाएगा।

ई-ऑफिस ऑनबोर्डिंग अनिवार्य

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य शासन के सभी अधिकारी-कर्मचारी ई-ऑफिस प्रणाली में ऑनबोर्ड हों। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष से अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश आवेदन, अचल संपत्ति विवरण और वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (ACR) भी ई-ऑफिस के माध्यम से ही स्वीकार और दर्ज किए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और छत्तीसगढ़ को देश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) को विभागवार ई-ऑफिस डेटा तैयार करने तथा एसएमएस के माध्यम से कार्य-स्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिए। ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया।

इन अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान

ई-ऑफिस के माध्यम से उत्कृष्ट फाइल कार्य के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव जयश्री जैन, आदिवासी विकास विभाग के संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त सचिव प्रणय मिश्रा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उप सचिव श्रेणी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के दुरदेशी राम संतापर, मुख्यमंत्री सचिवालय के तीरथ प्रसाद लाड़िया और सामान्य प्रशासन विभाग-1 के किशोर कुमार भूआर्य को सम्मानित किया गया।

अवर सचिव श्रेणी में विधि एवं विधायी कार्य विभाग के स्व. रणबहादुर ग्वाली, अरुण कुमार मिश्रा तथा गृह विभाग के पूरनलाल साहू को ई-फाइल कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

अनुभाग अधिकारी श्रेणी में गृह विभाग के पी. नागराजन, सामान्य प्रशासन विभाग के नंदकुमार मेश्राम और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के भोलेनाथ सारथी को सम्मानित किया गया।

ई-फाइल में उत्कृष्ट कार्य के लिए खनिज संसाधन विभाग के कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग-3 के दीनानाथ साहू और सामान्य प्रशासन विभाग-7 के प्रदीप कुमार राय को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

समय पर उपस्थिति के लिए भी सम्मान

समारोह में समय पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले शीर्ष 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, भूपेन्द्र कुमार राजपूत, नवीन नाग, योगेन्द्र कुर्रे, चंद्रकुमार कश्यप, अनुपम त्रिवेदी, मनोज कुमार जायसवाल, पवन कुमार साहू, भावना यादव और भूपेन्द्र कुमार वासनिकर शामिल हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *