बिलासपुर RLA घोटाला: फरार कर्मचारी को सस्पेंड करने की तैयारी, तलाश तेज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: बिलासपुर एसडीएम कार्यालय की रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) शाखा में सामने आए बड़े फर्जीवाड़े के मामले में फरार चल रहे दूसरे नामजद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी जमानत लेने की कोशिश में जुटा हुआ है। वहीं, लगातार ड्यूटी से नदारद रहने पर जिला प्रशासन ने उसे नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है और उसके निलंबन (सस्पेंशन) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जांच में खुलासा हुआ है कि बिलासपुर सदर एसडीएम कार्यालय की RLA शाखा लंबे समय से भ्रष्टाचार का केंद्र बनी हुई थी। आरोपी डीलिंग हैंड के पद पर रहते हुए वाहनों से जुड़े दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी करता रहा। चोरी के वाहन, लोन डिफॉल्ट और टोटल लॉस घोषित गाड़ियों के चेसिस नंबर बदलकर फर्जी तरीके से उनका पंजीकरण कराया जाता था।

यह फर्जीवाड़ा केवल हिमाचल प्रदेश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका नेटवर्क चंडीगढ़, दिल्ली समेत अन्य राज्यों तक फैला हुआ था। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस नेटवर्क से जुड़े मामलों में विभिन्न राज्यों से कई गिरफ्तारियां भी की हैं।

प्रशासनिक जांच में अब तक बिलासपुर में करीब 25 ऐसे वाहन ट्रेस किए जा चुके हैं, जिन्हें बाहरी राज्यों से लाकर यहां फर्जी तरीके से रजिस्टर कराया गया था।

इस मामले में जिला उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार आरोपी के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *