पटना/जहानाबाद: NEET छात्रा की मौत के मामले में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच तेज कर दी है। टीम ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन के ठिकानों पर छापेमारी की है। SIT ने जहानाबाद के मखदुमपुर गांव स्थित खरका और पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित आवास पर एक साथ कार्रवाई की, जहां करीब चार घंटे तक तलाशी और पूछताछ की गई। इस दौरान कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
जांच में सामने आया है कि हॉस्टल मालिक मनीष रंजन 5 जनवरी को मखदुमपुर गांव से पटना आया था। संयोगवश, नीट छात्रा भी उसी दिन और उसी ट्रेन से पटना पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, मनीष रंजन के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज है, जिसे जांच के दायरे में लिया गया है।
इस बीच, फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) के आधिकारिक सूत्रों से एक और अहम जानकारी सामने आई है। जांच में मृतक छात्रा के अंडरगारमेंट्स पर मिले स्पर्म की उम्र प्रोफाइलिंग 18 से 21 वर्ष के युवक की बताई जा रही है। इस खुलासे के बाद SIT ने जांच की गति और बढ़ा दी है।
पुलिस और SIT की टीमें अब ऐसे युवक की तलाश में जुटी हैं, जो इस आयु वर्ग में आता हो और मृतक छात्रा का करीबी रहा हो या किसी भी तरह से हॉस्टल से जुड़ा हो। जांच एजेंसियां मामले से जुड़ी सभी संभावित कड़ियों को खंगाल रही हैं और जल्द ही अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235230
Total views : 8282451