अमेरिका के सिएटल में खुला नया भारतीय वाणिज्य दूतावास आवेदन केंद्र

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अमेरिका: भारत ने अमेरिका के सिएटल शहर में नया भारतीय वाणिज्य दूतावास आवेदन केंद्र (इंडियन कॉन्सुलर एप्लीकेशन सेंटर–ICAC) खोलने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य पैसिफिक नॉर्थवेस्ट क्षेत्र में रहने वाले भारतीय नागरिकों और अन्य आवेदकों के लिए कांसुलर सेवाओं तक पहुंच को और अधिक सुगम बनाना है।

अमेरिकी सांसद की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह नया केंद्र 1015 सेकेंड एवेन्यू, सुइट 804, सिएटल, वॉशिंगटन 98104 में स्थित है और भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ एक ही परिसर में संचालित होगा। अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था से सेवाओं की उपलब्धता आसान होगी और आवेदकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

वीजा आवेदन केंद्र का उद्घाटन सरकारी और गैर-सरकारी गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर सिएटल और आसपास के राज्यों से भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 300 से अधिक सदस्य शामिल हुए। यह सेंटर एक ही स्थान पर कई सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें भारतीय वीजा, पासपोर्ट, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI), भारतीय नागरिकता का त्याग, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम (GEP) तथा अन्य मिसलेनियस और अटेस्टेशन सेवाएं शामिल हैं।

सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि फेडरल रिजर्व बिल्डिंग में कॉन्सुलेट के साथ आईसीएसी के को-लोकेटेड कार्यालय से परिचालन दक्षता बढ़ेगी और आवेदकों को आवेदन जमा करने व जानकारी प्राप्त करने के लिए वन-स्टॉप सुविधा मिलेगी।

भारत के लिए अमेरिका में कांसुलर सेवाएं देने वाली एजेंसी वीएफएस ग्लोबल ने कहा कि नया सेंटर आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने और सेवा वितरण को बेहतर करने की दिशा में एक अहम कदम है। सेंटर अब शनिवार को भी खुले रहेंगे। इसके अलावा रिटर्न कूरियर सेवा मानक शुल्क में शामिल होगी, जबकि फोटो, फोटोकॉपी और फॉर्म भरने जैसी सुविधाएं बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होंगी। सिएटल केंद्र को आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस किया गया है, जिससे सुरक्षित और सुगम आवेदन अनुभव मिल सके।

लॉन्च के मौके पर वीएफएस ग्लोबल में उत्तरी अमेरिका और कैरिबियन के प्रमुख अमित कुमार शर्मा ने कहा कि सिएटल और पैसिफिक नॉर्थवेस्ट क्षेत्र एक तेजी से बढ़ते भारतीय समुदाय का केंद्र है। इस आईसीएसी का शुभारंभ भारत सरकार के नागरिक-केंद्रित और आसान वाणिज्य सेवाओं के विजन को दर्शाता है।

गौरतलब है कि पूरे अमेरिका में फिलहाल 17 भारतीय वाणिज्य आवेदन केंद्र संचालित हो रहे हैं। नवंबर 2025 तक देशभर में 3.63 लाख से अधिक वीजा आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि अगस्त 2025 से अब तक करीब 10 हजार अन्य कांसुलर आवेदनों की प्रक्रिया पूरी की गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *