इंदौर: इंदौर के महू क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को यूनिवर्सिटी से पासआउट बताकर पीड़िता को लिफ्ट दी थी और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता महू स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी की छात्रा है और कॉलेज से करीब 10 मिनट की दूरी पर बने अपने हॉस्टल जा रही थी। हॉस्टल जाने के लिए छात्रा ने रैपिडो पर बुकिंग की थी। इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और खुद को उसी यूनिवर्सिटी से पढ़ा हुआ बताते हुए उसे लिफ्ट देने की बात कही।
आरोपी छात्रा को पिगडंबर क्षेत्र की ओर ले गया, जहां उसने सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने हॉस्टल पहुंची और अपनी सहेली को आपबीती बताई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को किशनगंज थाना पुलिस ने दबोचा।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243791
Total views : 8292857