आयकर विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। विभाग की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 97 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
शैक्षणिक योग्यता
-
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
-
टैक्स असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन)
-
एमटीएस (MTS): 10वीं पास
आयु सीमा
-
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और टैक्स असिस्टेंट: 18 से 27 वर्ष
-
एमटीएस: 18 से 25 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
वेतनमान
-
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह
-
टैक्स असिस्टेंट: ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह
-
एमटीएस: ₹18,000 से ₹56,900 प्रति माह
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए ₹200 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168967
Total views : 8196812