पत्नी को अधमरा कर अस्पताल ले गया पति, मौत के बाद गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दहेज प्रताड़ना का आरोप, ससुराल पक्ष की भूमिका की जांच

कबीरधाम: जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज की प्रताड़ना ने एक विवाहिता की जान ले ली। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर पति ने पहले पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। यह मामला लोहारा थाना क्षेत्र के महाराटोला गांव का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति जोहन साहू ने घटना के बाद अपने अपराध को छिपाने के उद्देश्य से गंभीर हालत में पत्नी लोकेश्वरी को लोहारा अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और हत्या के आरोप में पति जोहन साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, मृतका के मायके पक्ष के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर लोकेश्वरी के साथ मारपीट की और जहर पिलाकर उसकी हत्या की। परिजनों ने आरोपी के माता-पिता की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है।

इस संबंध में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *