रायपुर: छत्तीसगढ़ की महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े विवाद में जांच के दौरान कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। सरकार के निर्देश पर एडिशनल एसपी स्तर पर कराई गई जांच की करीब 1475 पेज की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, जिसे जल्द ही शासन को सौंपा जाएगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट में डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के बीच हुई व्हाट्सएप चैट का उल्लेख है। इन चैट्स में पुलिस विभाग से जुड़ी संवेदनशील और खुफिया जानकारियां साझा किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इनमें माओवाद प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित सूचनाएं भी शामिल हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह की खुफिया जानकारी का लीक होना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
वहीं कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के जरिए करीब 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की। आरोपों में लगभग 2 करोड़ रुपये नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख रुपये की डायमंड रिंग, 5 लाख रुपये के सोने के गहने और अन्य महंगे उपहार शामिल बताए गए हैं। कारोबारी का दावा है कि शिकायत के बावजूद अब तक कार और जेवरात वापस नहीं किए गए हैं।
इसके अलावा डीएसपी के भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने करोड़ों रुपये वसूलने के आरोप भी लगाए गए हैं, जिसकी अलग से जांच की मांग की जा रही है। दूसरी ओर, डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा, बेबुनियाद और साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं।
फिलहाल, मामले में पुलिस जांच पूरी हो चुकी है। डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन की कल कोर्ट में पेशी होगी, जहां दोनों पक्ष अपना पक्ष रखेंगे। अब शासन जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166163
Total views : 8192465