राज्यपाल डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ साझा काव्य संग्रह का किया विमोचन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से प्रेरित साझा काव्य संग्रह ‘एक पेड़ मां के नाम’ का विमोचन आज लोकभवन में किया। इस काव्य संग्रह में देशभर के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों और साहित्यकारों की रचनाओं को शामिल किया गया है। संग्रह का संपादन शिक्षक सागर कुमार शर्मा ने किया है।

विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल डेका ने कहा कि आज जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिक असंतुलन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में साहित्य का यह स्वरूप लोगों को प्रकृति से जुड़ने, उसे समझने और उसकी रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि मां की तरह ही एक पेड़ भी हमें निःस्वार्थ भाव से जीवन, छाया, ऑक्सीजन, फल-फूल, ईंधन और आश्रय प्रदान करता है।

राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि यह काव्य संग्रह पाठकों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ साहित्यकार मीर अली मीर सहित शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment