पति ने बार-बार कॉल करने पर पत्नी का हाथ तोड़ा, धारदार हथियार से किया हमला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: तोरवा के देवरीखुर्द इलाके में एक युवक ने बार-बार फोन करने से नाराज होकर अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। युवक ने पत्नी का हाथ तोड़ दिया और धारदार हथियार से भी हमला किया। घायल पत्नी ने इस घटना की शिकायत तोरवा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

29 वर्षीय रेहाना किन्नर ने पुलिस को बताया कि उसका पति वरुण महानंद छह जनवरी को नैनीताल घूमने गया था। इस दौरान रेहाना ने उसे बार-बार कॉल की, जिससे नाराज होकर वरुण ने नैनीताल से लौटने के बाद 13 जनवरी को उससे विवाद किया। विवाद के दौरान वरुण ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

इतना ही नहीं, इसी दौरान उसने रेहाना पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल रेहाना अपने पति की दादी सरोज महानंद के पास शिकायत लेकर पहुंची। तभी वरुण भी दादा के घर पहुंच गया और लकड़ी के बत्ते से रेहाना की पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ टूट गया।

घायल रेहाना इलाज के लिए निजी अस्पताल गई और उपचार के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment