CM विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित ऐश्वर्या विंड मिल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल की पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत, विधायक संपत अग्रवाल, छगन मुंदड़ा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment