IPS जितेंद्र शुक्ला ने NSG में ग्रुप कमांडर का संभाला पदभार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

रायपुर/दिल्ली: छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर का पदभार संभाल लिया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में एसपी स्तर के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

जितेंद्र शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) के निवासी हैं। उनका जन्म 22 सितंबर 1983 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इलाहाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) करने के उपरांत भूगोल विषय में परास्नातक (एमए) की डिग्री हासिल की। शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।

प्रशासनिक और फील्ड पोस्टिंग का लंबा अनुभव आईपीएस जितेंद्र शुक्ला ने 2 सितंबर 2013 को भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन की। प्रशिक्षण अवधि के दौरान वे बिलासपुर में पदस्थ रहे और कोटा थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने अंबिकापुर में सीएसपी, सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया।

उन्होंने नक्सल प्रभावित सुकमा सहित महासमुंद, कोरबा, राजनांदगांव और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाई है। फील्ड और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उनकी एनएसजी में नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एनएसजी जैसे विशिष्ट बल में उनकी नई भूमिका से देश की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *