सर्दियों में इन 5 चीजों का सेवन बिगाड़ सकता है सेहत, परहेज करना है जरूरी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली: सर्दियों के मौसम में लोग अक्सर इस बात पर ध्यान देते हैं कि क्या खाना फायदेमंद है, लेकिन किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए, इस पर कम चर्चा होती है। ठंड के मौसम में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और शरीर की पाचन अग्नि असंतुलित रहती है। ऐसे में कुछ खाद्य और पेय पदार्थ सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में कुछ चीजों का सेवन बीमारियों का कारण बन सकता है।

दही से करें परहेज
सर्दियों में दही खाने से बचना चाहिए। दही की तासीर ठंडी होती है, जिससे कफ बढ़ता है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम, साइनस, सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

खीरा भी हो सकता है नुकसानदायक
खीरे की तासीर भी ठंडी होती है। सर्दियों में इसका सेवन पाचन अग्नि को कमजोर करता है, जिससे भोजन ठीक से नहीं पच पाता और पेट में गैस, खांसी व सर्दी की समस्या हो सकती है।

अंकुरित अनाज सीमित मात्रा में
अंकुरित अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन सर्दियों में इन्हें पचाने में पेट को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। कच्चे या आधे पके अंकुरित अनाज से गैस और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

ज्यादा मीठी चीजों से दूरी जरूरी
सर्दियों में अधिक मीठा खाने से वात और कफ दोष बढ़ सकता है। खासतौर पर गुड़ का ज्यादा सेवन कफ संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। जिन लोगों को कफ की परेशानी रहती है, उन्हें मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए।

चाय-कॉफी का अधिक सेवन न करें
ठंड से बचने के लिए लोग सर्दियों में चाय और कॉफी का अधिक सेवन करने लगते हैं, जो नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट में जलन, एसिडिटी और वात दोष बढ़ने की समस्या हो सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों में संतुलित और गर्म तासीर वाले भोजन का सेवन करना चाहिए। सही खान-पान अपनाकर मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है और सेहत को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment