चाकू से गोदकर हत्या, शौचालय के पास खून से लथपथ मिला चौकीदार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बुधवार देर रात एक व्यक्ति की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने चाकू से कई वार कर चौकीदार की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान टीम को कल्याणपुरी के एक ब्लॉक में शौचालय के पास एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है।

मृतक की पत्नी मोनिका ने बताया कि मुकेश चौकीदारी का काम करते थे। बुधवार रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर घर से निकले थे। इसके बाद लगभग 11 बजे सूचना मिली कि वह कल्याणपुरी के 18 ब्लॉक स्थित शौचालय के पास गंभीर हालत में पड़े मिले हैं। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि मुकेश को चाकू मारे जाने की सूचना मिली है और वे पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतक के खिलाफ कल्याणपुरी थाने में पहले से कुछ मुकदमे दर्ज थे, हालांकि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दिल्ली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *