शीतलहर का असर बढ़ने के आसार, मकर संक्रांति के बाद फिर गिरेगा तापमान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मकर संक्रांति के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौटने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जिससे कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।

फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में निचले स्तर पर नमी युक्त हवाओं का प्रवेश हो रहा है। इसी कारण तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और अगले तीन दिनों तक इसका असर बने रहने की संभावना है। हालांकि नमी आने से पहले ही न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच चुका था, इसलिए ठंड का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। सरगुजा संभाग में ठंड का असर बरकरार रहा, जबकि रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य स्थिति में रहा। आने वाले 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और यह प्रक्रिया 15 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद तापमान में फिर गिरावट आएगी और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मकर संक्रांति के बाद मैदानी इलाकों में तापमान एक से दो डिग्री तक ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन इसके बाद शीतलहर के चलते ठंड और तेज होने के आसार हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *