रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पदोन्नति के बाद प्रदेश में तैनात चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को उनके-अपने विभागों में सचिव के रूप में नई पदस्थापना दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में सारांश मित्तर (2010 बैच), पदुम सिंह एल्मा (2010 बैच), रमेश कुमार शर्मा (2010 बैच) और कार्तिकेय गोयल (2010 बैच) शामिल हैं। सभी अधिकारी आवंटन वर्ष 2010 के हैं और उन्होंने 16 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है।
जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने इन अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 से अधिसमय वेतनमान (Pay Matrix Level-14) में पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति इस शर्त के साथ दी गई है कि संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से मिड करियर ट्रेनिंग (Mid Career Training) में भाग लेंगे।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि पदोन्नति के उपरांत अधिकारियों को तालिका के कॉलम-4 में दर्शित पदों पर अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल से राज्य शासन के विभिन्न विभागों में सचिव स्तर पर कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8184367
Total views : 8217212