दिल्ली: भाई को पीटने के बदले किया कत्ल, तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जो नरेला इलाके में हुई एक क्रूर हत्या के बाद फरार थे। आरोपियों की गिरफ्तारी बिहार के बेगूसराय जिले से हुई।

पुलिस के अनुसार, जेजे कॉलोनी में कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के चलते आरोपी मनीष, राजेश और राजा ने 20 सितंबर 2025 को पूर्व योजना के तहत बादशाह नामक युवक पर हमला किया। हमला इतना बेरहम था कि बादशाह की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में पता चला कि मनीष का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। हत्या के बाद आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहे। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर बिहार भेजी गई टीम के जरिए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया। मनीष ने बताया कि उनका मकसद अकबर और उसके दोस्तों से बदला लेना था। कुछ महीने पहले अकबर और राजेश के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें राजेश घायल हुआ था। इसी को लेकर मनीष और उसके भाइयों ने योजना बनाकर हमला किया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *