मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं। बैठक में प्रदेश के दूसरे बड़े शहर और न्यायधानी बिलासपुर के समग्र एवं संतुलित विकास को लेकर बिंदुवार मंथन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने तेजी से बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अधोसंरचनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, क्षेत्रीय विधायकगण, मुख्य सचिव, विभिन्न विभागों के सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
बैठक के दौरान नगर विकास, यातायात, आवास, जलापूर्ति, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8208897
Total views : 8248946