रबी फसल को जीवनदान: कोडार जलाशय से छोड़ा गया पानी, खेतों में लौटी हरियाली की उम्मीद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद: रबी फसल की सिंचाई को लेकर परेशान किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। किसानों की मांग और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोडार जलाशय से खेतों में पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया, जिस पर आज अमल भी हो गया। इस फैसले से जिले के सैकड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलने वाला है।

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की पहल पर 5 जनवरी से ही रबी फसल के लिए पानी देने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत जिले की कोडार जलाशय परियोजना (बाईं तट नहर प्रणाली) से पानी छोड़ा गया, जिससे सूखती फसलों को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है।

कलेक्टर के निर्देश पर खुला जलाशय

कलेक्टर एवं जिला जल उपयोगिता समिति के अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार जल संसाधन विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता कुमार खरे को जलाशय से पानी छोड़ने के निर्देश दिए गए। इसके बाद रबी सिंचाई के लिए नहरों में पानी प्रवाहित किया गया।

13 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ

इस निर्णय से कोडार वृहद परियोजना की बाईं तट नहर प्रणाली के अंतर्गत 13 गांवों के लगभग 1600 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। लाभान्वित गांवों में शामिल हैं—
बंजारी, घोंघीबाहरा, बनसिवनी, कौंदकेरा, सोरिद, चोरभट्ठी, नयापारा, परसदा, बेमचा, मुस्की, कांपा, खरोरा और बरोंडाबाजार।

इसके अलावा केशवा नाला जलाशय से भी पानी छोड़े जाने से आसपास के किसानों को अतिरिक्त राहत मिली है।

किसानों में खुशी की लहर

जलाशय से पानी छोड़े जाने की खबर मिलते ही किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से सिंचाई की चिंता में डूबे किसानों को अब बेहतर उत्पादन और फसल बचने की उम्मीद बंधी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *