बजट 2026-27 पर मंथन का महायज्ञ आज से, वित्तमंत्री ओपी चौधरी लेंगे अहम बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर हलचल तेज हो गई है। बजट निर्माण की प्रक्रिया अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। आज से राजधानी रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में मंत्री स्तरीय बजट चर्चा की शुरुआत हो रही है, जिसकी कमान वित्त मंत्री ओपी चौधरी संभालेंगे। यह अहम बैठकें 6 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेंगी।

इन बैठकों में सभी मंत्री अपने-अपने विभागों से जुड़ी नई योजनाओं और बजट प्रस्तावों को पेश करेंगे। वित्त मंत्री से चर्चा के बाद जिन प्रस्तावों पर सहमति बनेगी, उन्हें बजट 2026-27 में शामिल किया जाएगा, जबकि असहमति वाले प्रस्तावों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

नई योजनाओं पर होगी अंतिम मुहर

सूत्रों के अनुसार, इस बार बजट चर्चा में नवीन मद प्रस्तावों पर खास फोकस रहेगा। सरकार की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर गहन मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर भी वित्त मंत्री के साथ अलग से चर्चा की जाएगी, हालांकि उसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

जानिए किस दिन, किस मंत्री के प्रस्तावों पर होगी चर्चा

6 जनवरी (सोमवार):

  • सुबह 11 बजे – उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

  • दोपहर 12 बजे – स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं ओबीसी कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

  • दोपहर 2 बजे – पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल

  • दोपहर 3 बजे – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं एससी कल्याण मंत्री गुरु खुशवंत

7 जनवरी (मंगलवार):

  • सुबह 11 बजे – वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप

  • दोपहर 12 बजे – राजस्व, स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा

  • दोपहर 2:30 बजे – अजाक कल्याण, कृषि एवं मछली-पशुधन पालन मंत्री रामविचार नेताम

  • अपराह्न 4 बजे – वित्त मंत्री ओपी चौधरी (अपने विभागों के प्रस्ताव)

8 जनवरी (बुधवार):

  • सुबह 11 बजे – उप मुख्यमंत्री अरुण साव (लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खेल एवं युवा कल्याण, नगरीय प्रशासन)

  • दोपहर 2:30 बजे – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी विभाग

9 जनवरी (गुरुवार):

  • दोपहर 12 बजे – महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

  • दोपहर 2 बजे – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा (गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आईटी)

बजट से क्या हैं उम्मीदें?

इस मंत्री स्तरीय मंथन को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहीं तय होगा कि कौन-सी नई योजनाएं जनता तक पहुंचेंगी और किन प्रस्तावों पर ताला लग जाएगा। अब सबकी नजरें वित्त मंत्री ओपी चौधरी की बैठक पर टिकी हैं, जहां से छत्तीसगढ़ के बजट 2026-27 की दिशा और दशा तय होगी

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment