लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। घना कोहरा, सर्द हवाएं और न्यूनतम तापमान के 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। बच्चों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
गाजीपुर: 5 दिन तक स्कूल बंद
गाजीपुर में शीतलहर और घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।
यहां 6 से 10 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
हालांकि, स्कूल प्रबंधन चाहे तो इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकता है।
वहीं कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।
लखनऊ: 6 से 8 जनवरी तक अवकाश
राजधानी लखनऊ में जिलाधिकारी ने 6 से 8 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 के छात्रों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है।
कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं भी 10:00 से 3:00 बजे तक चलेंगी।
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए स्कूलों को विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
रायबरेली और कानपुर में भी राहत
रायबरेली में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि
8 जनवरी तक सभी बोर्ड (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई) के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद रहेंगे।
इस दौरान छात्रों को ऑनलाइन क्लास दी जा सकती है।
वहीं, कानपुर देहात में भी अत्यधिक ठंड को देखते हुए 7 जनवरी 2026 तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
50 से ज्यादा जिलों में तापमान 4 से 6 डिग्री
इस बार ठंड का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है।
लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली, अयोध्या, झांसी समेत 50 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
घने कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ गया है।
सरकार अलर्ट, राहत कार्य तेज
प्रदेश सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को रैन बसेरे, अलाव और गर्म कपड़ों के वितरण जैसे राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन का साफ कहना है कि बच्चों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, इसी वजह से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163030
Total views : 8187678