चीन को पीछे छोड़ भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक बन गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ये जानकारी दी।
शिवराज सिंह चौहान ने आज 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी करते हुए बताया कि भारत 15.18 करोड़ टन के कुल उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक बन गया है।
मंत्री ने कहा कि इन नई उच्च उपज वाली बीज किस्मों से फसल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को ये सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ये नई किस्में किसानों तक जल्दी पहुंचें।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162394
Total views : 8186727