CAF भर्ती: गृहमंत्री ने अभ्यर्थियों से की मुलाकात, जल्द समाधान का भरोसा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) की 2018 भर्ती प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है और प्रतीक्षा सूची में शामिल कई अभ्यर्थी वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर राजधानी रायपुर के तूता में शनिवार को लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर अभ्यर्थियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा से उनके बंगले पर मुलाकात की।

गृहमंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि वे इस मसले पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर जल्द हल निकालेंगे।

अभ्यर्थियों का दर्द और मांग

जितेंद्र दास नामक अभ्यर्थी ने बताया कि 2018 में निकली भर्ती प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है। प्रतीक्षा सूची में शामिल 417 अभ्यर्थी आज भी नौकरी के लिए इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा:

“हमने तीन सरकारें देख लीं—रमन सरकार, भूपेश सरकार और अब साय सरकार। अभी तक हमारी भर्ती नहीं हुई। लेकिन हमें उम्मीद है कि गृहमंत्री विजय शर्मा इस इंतजार को खत्म करेंगे।”

भर्ती प्रक्रिया में रुकावट

  • 2018 में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था।

  • मेरिट लिस्ट में शामिल युवाओं की भर्ती कर ली गई।

  • वेटिंग लिस्ट के 417 उम्मीदवारों की भर्ती उस समय पद खाली न होने के कारण रोक दी गई।

  • बाद में मेरिट लिस्ट के कई अभ्यर्थी मेडिकल में बाहर हो गए या नौकरी छोड़ दी। इस वजह से सीटें खाली हुईं।

  • सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार में इन अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

  • समय के साथ 417 में से 250 से अधिक अभ्यर्थी ओवर एज हो गए हैं।

गृहमंत्री का भरोसा

गृहमंत्री विजय शर्मा ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिया कि मुख्यमंत्री से चर्चा कर जल्द समाधान निकाला जाएगा। अभ्यर्थियों ने मंत्री से मुलाकात के बाद लौटते समय उम्मीद जताई कि लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों को न्याय मिलेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment