मनोज कुमार खिलाड़ी की नियुक्ति
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग (गृह) ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए सशस्त्र सुरक्षा बल बटालियन क्रमांक–2 के कमांडेंट ऑफिसर मनोज कुमार खिलाड़ी को पेंड्रा–मरवाही जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, मनोज कुमार खिलाड़ी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदभार को ग्रहण करेंगे। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal









