आज से बदल गया ट्रेन टाइम-टेबल! बिलासपुर होकर चलने वाली 63 एक्सप्रेस–पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: नए साल के पहले दिन 1 जनवरी से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार कुल 63 ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में 5 से 25 मिनट तक का परिवर्तन हुआ है। रेलवे ने दावा किया है कि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर यात्रियों के सफर में समय की बचत की गई है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले नई टाइम-टेबल की जानकारी जरूर हासिल करें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। यात्री संबंधित रेलवे स्टेशन, रेलवे पूछताछ केंद्र या रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से 1 जनवरी 2026 से लागू नई समय-सारिणी की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, हर वर्ष विभिन्न स्टेशनों और सेक्शनों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य किया जाता है। इसी वजह से हर साल 1 जनवरी से ट्रेनों की नई समय-सारिणी लागू की जाती है। ट्रेनों की गति बढ़ने और परिचालन व्यवस्था में सुधार के कारण यह बदलाव जरूरी होता है। वर्ष 2026 में भी इसी क्रम में आंशिक परिवर्तन किए गए हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नए टाइम-टेबल के तहत कई सेक्शनों में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के सफर में 10 से 25 मिनट तक, जबकि पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 20 मिनट तक की समय बचत होगी। इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा और ट्रेनों का संचालन पहले से अधिक सुचारु होगा।

👉 यात्रियों को सलाह दी गई है कि पुरानी समय-सारिणी के भरोसे यात्रा न करें, क्योंकि बदले हुए समय के कारण ट्रेन छूटने या अनावश्यक इंतजार की परेशानी हो सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment