रायपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आज रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खास हलचल देखने को मिली। स्वागत के बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा महासमुंद जिले के सिरपुर हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
सिरपुर पहुंचने के पश्चात केंद्रीय मंत्री शेखावत सड़क मार्ग से सर्किट हाउस, सिरपुर जाएंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में दोपहर भोज के लिए समय आरक्षित रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 01:00 बजे केंद्रीय मंत्री शेखावत सिरपुर सर्किट हाउस से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 01:30 बजे भोरमदेव मंदिर हेलीपैड, कबीरधाम पहुंचेंगे। उनके इस दौरे को छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री के दौरे से सिरपुर और भोरमदेव जैसे ऐतिहासिक स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Author: Deepak Mittal








