नए साल पर आई खुशखबरी! पटरियों पर दौड़ेगी पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन, जानें रूट, किराया और सभी डिटेल्स

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

यात्रियों को जिस खबर का लंबे समय से इंतजार था वह आज आ ही गया. भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी.

इसमें हर तरह की आधुनिक सुविधा होगी. रेल मंत्री ने बताया कि यह ट्रेन दुनिया की सबसे अच्छी ट्रेनों से भी बेहतर होगी.

स्लीपर वंदे भारत में यात्रियों का खास ध्यान रखा गया है. इसमें कई सारी सुविधाएं हैं जो बहुत एडवांस और बाकि ट्रेनों से अलग हैं. इसके बारे में आपको किराए से लेकर रूट तक की सभी डिटेल्स हम आपको बताएंगे.

कब शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?

यह किराया गुवाहाटी कोलकाता रूट के हिसाब से है और काफी किफायती है. ट्रेन जनवरी में ही शुरू हो जाएगी. 15 से 20 जनवरी के बीच चालू होने की उम्मीद है और संभावित तारीख 17 या 18 जनवरी है. इससे पूर्वोत्तर के लोगों को कोलकाता आने जाने में बहुत आसानी होगी. रेल मंत्री ने बताया कि अगले छह महीनों में 8 और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें आएंगी जबकि पूरे साल भर में कुल 12 ट्रेनें पटरी पर उतरेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि दो सालों में भारतीय रेल में वेटिंग लिस्ट की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी.

कितना होगा स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का किराया?

किराए की बात करें तो थर्ड एसी का किराया लगभग 2300 रुपये होगा. सेकंड एसी के लिए 3000 रुपये और फर्स्ट एसी का 3600 रुपये रखा गया है.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेंगी कई सारी सुविधाएं

सबसे पहले बात करें अगर सुविधाओं की तो, इस ट्रेन में ऊपर और मिडल बर्थ पर चढ़ने में काफी सुविधा होगी ताकि बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी न हो. ट्रेन में ऑक्सीजन का कंटेंट भी अच्छे से मेंटेन किया गया है जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा आसान रहेगी. ड्राइवर का कैब बिल्कुल नया डिजाइन किया गया है जो सुरक्षित और हाईटेक है.

ट्रेन में ऑटोमैटिक दरवाजे बायो टॉयलेट सीसीटीवी और अच्छी लाइटिंग जैसी सुविधाएं होंगी. हर बर्थ पर चार्जिंग पॉइंट और पढ़ने की लाइट होगी. ट्रेन की स्पीड 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी जिससे समय की बचत होगी. रेल मंत्री ने कहा कि यह ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी है और भारतीय इंजीनियरों ने इसे बनाया है. पहली ट्रेन का ट्रायल सफल हो चुका है और अब जल्द पटरी पर उतरेगी. गुवाहाटी और कोलकाता के बीच की दूरी करीब 1000 किलोमीटर है और यह ट्रेन इसे कम समय में पूरा करेगी. यात्रियों के लिए यह बड़ा फायदा है क्योंकि अब रात में आराम से सोते हुए सफर कर सकेंगे.

इतना ही नहीं, यह ट्रेन राजधानी या दुरंतो से बेहतर होगी क्योंकि इसमें नई तकनीक इस्तेमाल की गई है. आग से बचाव के सिस्टम और क्रैश प्रूफ बॉडी भी है. कुल मिलाकर यह भारतीय रेल की नई मिसाल बनेगी. यात्रियों को प्रीमियम सुविधा मिलेगी लेकिन किराया ज्यादा नहीं होगा.

टिकट बुकिंग जल्द शुरू होगी

पूर्वोत्तर के राज्यों असम और पश्चिम बंगाल के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. ट्रेन में थर्ड एसी के ज्यादा कोच होंगे ताकि आम यात्री आसानी से टिकट पा सकें. रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है और टिकट बुकिंग जल्द शुरू होगी. जनवरी में ट्रेन शुरू होने से नए साल की शुरुआत शानदार होगी. इससे पर्यटन भी बढ़ेगा और व्यापार को फायदा होगा. भारतीय रेल तेजी से आधुनिक हो रही है और ऐसी ट्रेनें आम आदमी की जिंदगी आसान बना रही हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *