भारतमाला परियोजना से जुड़ा मामला: महासमुंद में ED की छापेमारी, सुरक्षा के बीच जांच जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal



महासमुंद से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की है।
सुबह करीब 6 बजे ईडी की टीम दो गाड़ियों में महासमुंद के मेघ बसंत इलाके में पहुंची।


विज़ुअल्स में देखा जा सकता है कि ईडी की टीम व्यवसायी जसबीर सिंह बग्गा के निवास पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है।
घर के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।


सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है।


विज़ुअल्स में ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि घर के भीतर सर्च ऑपरेशन जारी है।
सुरक्षा कारणों से किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।


फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई तथा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment