रायपुर: कमल विहार सेक्टर 4 में हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: न्यू ईयर ईव के मौके पर आयोजित पार्टियों में चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करने वाले आरोपी मनीष रोचलानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना मिली थी कि टिकरापारा थाना क्षेत्रांतर्गत कमल विहार सेक्टर 04 में एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ खपाने की फिराक में खड़ा है।

सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष रोचलानी निवासी कमल विहार, टिकरापारा, रायपुर बताया।

पुलिस तलाशी के दौरान उसके पास 18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3,60,000 रुपये है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह ड्रग्स पंजाब से लाई गई थी। मनीष रोचलानी पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 1043/25, धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में लूट के प्रकरण में भी जेल जा चुका है। मनीष रोचलानी नव वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली पार्टियों में चिट्टा सप्लाई करने की फिराक में था।

गिरफ्तार आरोपी:

  • नाम: मनीष रोचलानी

  • पिता: सुनील रोचलानी

  • उम्र: 26 साल

  • पता: आई 214, वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर 04, कमल विहार, थाना टिकरापारा, रायपुर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment