रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत धौराभाठा गांव में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे–पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक के भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन उग्र हो गया। सीएचपी चौक पर धरने पर बैठे ग्रामीणों को हटाने पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।
आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें महिला थाना प्रभारी कमला पुसाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने एक बस सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ की और आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दिया।
घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 से 35 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8203383
Total views : 8242128