कर्नाटक : चित्रदुर्ग में बस में लगी आग , 10 से ज्यादा यात्री जिंदा जले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां NH-48 पर लॉरी ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई।

हादसे में बस में सवार 10 से ज्यादा यात्री जिंदा जल गए, जबकि 22 लोग घायल हैं। घायलों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राइवेट बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी।

बताया जा रहा है कि हिरियूर से बेंगलुरु जा रही लॉरी के ड्राइवर ने लापरवाही से डिवाइडर पार किया। इसी दौरान बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही स्लीपर बस से टक्कर हो गई। इसके बाद आग इतनी तेजी से फैल गई कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए।

यह बस सी बर्ड नाम की एक प्राइवेट सर्विस की थी। घटना के समय बस में कुल 32 यात्री सवार थे। यह लापरवाही का मामला बताया जा रहा है। टक्कर के तुरंत बाद बस में तेज आग भड़क उठी जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की जलकर मौत हो गई।

आग लगने के तुरंत बाद, कई घायल यात्रियों को गंभीर जलने की चोटों के साथ पास के अस्पतालों में ले जाया गया, और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि जब बस में आग लगी हुई थी, तब बस के पास स्थानीय लोग मौजूद थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *