नई दिल्ली: आज मंगलवार को शेयर बाजार पॉजिटिव शुरुआत की उम्मीद के साथ खुल सकता है। सुबह सवा 7 बजे के करीब GIFT Nifty 50 अंक या 0.19% ऊपर 26,261 पर ट्रेड कर रहा था, जो बाजार में तेजी का संकेत देता है। लगातार विदेशी निवेशकों का भरोसा, रुपये की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में संभावित कटौती की उम्मीद से बाजार को सपोर्ट मिल सकता है।
आज किन स्टॉक्स पर रहेगी नजर:
1️⃣ IRCTC
-
25 फरवरी, 2026 से F&O सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद कर देगा।
-
दिसंबर 2025, जनवरी 2026 और फरवरी 2026 के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट अपनी एक्सपायरी तक रहेंगे।
2️⃣ HCL Technologies
-
HCLSoftware ने क्लाउड सॉफ्टवेयर ग्रुप की बिजनेस यूनिट और Jaspersoft ($240 मिलियन) को खरीदने की योजना घोषित की।
3️⃣ Lloyds Enterprises
-
कॉर्पोरेट रीस्ट्रक्चरिंग के तहत ग्रुप के रियल एस्टेट हितों को Lloyds Realty में अलग किया जाएगा।
4️⃣ Ambuja Cements
-
ACC और ओरिएंट सीमेंट के मर्जर के बाद वन सीमेंट प्लेटफॉर्म बनेगा।
-
शेयरहोल्डर्स को ACC में हर 100 शेयर पर 328, और ओरिएंट में 100 शेयर पर 33 इक्विटी शेयर मिलेंगे।
5️⃣ Belrise Industries
-
इजराइल की Plasan SASA के साथ टेक्निकल और बिजनेस स्ट्रेटेजिक एग्रीमेंट किया।
6️⃣ Vikran Engineering
-
कार्बनमाइनस महाराष्ट्र वन से मिले 1,642 करोड़ के लेटर ऑफ अवार्ड को कैंसिल किया।
-
ऑपरेशंस और ग्रोथ पर कोई खास असर नहीं होने की उम्मीद।
7️⃣ Lenskart Solutions
-
लेंसकार्ट सिंगापुर ने Marco Optical (Thailand) के 50% शेयर अधिग्रहित किए।
8️⃣ Ola Electric Mobility
-
प्रमोटर शेयरहोल्डिंग का छोटा हिस्सा बेचकर जुटाए गए फंड से कर्ज और टैक्स चुकाए जाएंगे।
9️⃣ Prestige Estates Projects
-
चेन्नई के मेडवाक्कम में 25 एकड़ जमीन खरीदी।
-
लगभग 5 मिलियन स्क्वायर फीट डेवलपमेंट और 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का अनुमानित रेवेन्यू।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155672
Total views : 8176141