कोरबा: कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार में नेशनल हाईवे-130 पर आज एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ऑल्टो कार और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सूरजपुर निवासी 36 वर्षीय जुगनू खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन पुरुष और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार सवार सभी सूरजपुर जिले के निवासी थे और इलाज के लिए बिलासपुर जा रहे थे। डीजल टैंकर कटघोरा से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। ओवरटेक के चक्कर में यह भीषण टक्कर हुई।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा और सड़क को यातायात के लिए सुचारू किया। प्रशासन ने सड़क हादसों से सतर्क रहने की अपील की है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8173372
Total views : 8202706