शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध: कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठीं बीजेपी विधायक रायमुनी भगत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण कार्य को लेकर जशपुर जिले में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ जशपुर विधायक रायमुनी भगत शुक्रवार को सन्ना थाना क्षेत्र में धरने पर बैठ गईं। विधायक सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं और अवैध कब्जे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

मामला सन्ना पेट्रोल पंप के पास स्थित बेशकीमती शासकीय भूमि से जुड़ा है, जहां अवैध कब्जे और निर्माण कार्य का आरोप है। यह विवाद बीते करीब तीन महीनों से जारी है। प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) बगीचा द्वारा अनावेदक अशोक गुप्ता को निर्माण कार्य रोकने के स्पष्ट आदेश जारी किए गए थे। आरोप है कि प्रशासनिक आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

धरना स्थल पर विधायक रायमुनी भगत ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष जताते हुए आरोप लगाया कि भू-माफियाओं के खिलाफ नरमी बरती जा रही है और शासकीय संपत्ति की सुरक्षा में लापरवाही हो रही है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक अवैध कब्जे पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे धरने से नहीं हटेंगी।

वहीं, अनावेदक अशोक गुप्ता ने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि संबंधित भूमि उनकी निजी संपत्ति है। उनका कहना है कि सीमांकन की प्रक्रिया जिस जमीन पर की जा रही है, वह उनकी है और वे किसी भी स्थिति में उसे नहीं छोड़ेंगे। उनके अनुसार, यह विवाद जानबूझकर खड़ा किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *